सूरजगढ़ में शख्स ने ईमानदारी की मिसाल पेश की:सोने का मंगलसूत्र उसके असली मालिक को लौटाया
सूरजगढ़ में शख्स ने ईमानदारी की मिसाल पेश की:सोने का मंगलसूत्र उसके असली मालिक को लौटाया
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ की जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य सीए अंकुर बिलोटिया ने ईमानदारी का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने 25 फरवरी 2026 को गुरारा में श्याम निशान की धोक लगाते समय मिला एक सोने का मंगलसूत्र उसके असली मालिक को लौटा दिया।
बिलोटिया को यह मंगलसूत्र जमीन पर गिरा हुआ मिला था। उन्होंने बिना किसी देरी के उसे सुरक्षित रखा और समिति को सौंप दिया, ताकि यह आभूषण उसके सही मालिक तक पहुंच सके। समिति ने तुरंत अपने संदेश समूह में इस संबंध में सूचना प्रसारित की। इस सूचना को पढ़कर गुरारा निवासी श्री विनय अग्रवाल ने समिति से संपर्क किया और अपने खोए हुए आभूषण की पहचान बताई।
आवश्यक पुष्टि और मिलान प्रक्रिया पूरी होने के बाद, समिति के सदस्यों ने मंगलसूत्र को विनय अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी को सौंपा।अपना कीमती आभूषण वापस पाकर अग्रवाल परिवार ने समिति और विशेष रूप से सीए अंकुर बिलोटिया की ईमानदारी की सराहना की। जीवन ज्योति रक्षा समिति सामाजिक कार्यों में सदैव सक्रिय रही है और समाज में सकारात्मक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045265

