आज गोठड़ा में भरेगा गौसाई बाबा का मेला
कुश्ती प्रतियोगिताओं सहित मूलभूत व्यवस्थाएं ग्राम पंचायत करेगी
खेतड़ी नगर : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के गोठड़ा ग्राम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला प्रसिद्ध गौसाई बाबा का मेला आज से आयोजित होगा। मेले को लेकर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
सरपंच सरती देवी ने बताया की ग्राम पंचायत गोठड़ा द्वारा मेले की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। पंचायत की ओर से साफ-सफाई, कुश्ती अखाड़े के लिए बालू-मिट्टी की व्यवस्था, पेयजल सुविधा तथा अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं की जाएंगी। मेले में पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र सहित आसपास के जिलों से पहलवान भाग लेंगे। विजेता पहलवानों को सम्मानित भी किया जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि यह मेला क्षेत्र की आस्था और परंपरा से जुड़ा हुआ है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। पंचायत प्रशासन ने मेले को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की बात कही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2044525


