पीएम मोदी की अजमेर सभा को लेकर बैठक
चूरू से ढाई हजार से अधिक कार्यकर्ता जाएंगे, बसों से होगा प्रस्थान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : आगामी 28 फरवरी 2026 को अजमेर के कायड़ विश्रामस्थली में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा को लेकर जिला मुख्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ के आवास पर हुई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने की।
बैठक में जिला संगठन प्रभारी विजय आचार्य, विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के चेयरमैन रामगोपाल सुथार, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत, सुजानगढ़ विधानसभा प्रत्याशी संतोष मेघवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
27 फरवरी रात को होगा प्रस्थान
जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री की सभा में चूरू जिले से ढाई हजार से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। कार्यकर्ता 27 फरवरी की रात को बसों के माध्यम से रवाना होंगे, ताकि 28 फरवरी को सुबह 10:30 बजे आयोजित सभा में समय पर पहुंच सकें। उन्होंने पदाधिकारियों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से अधिकतम संख्या में कार्यकर्ताओं को लाने की जिम्मेदारी सौंपी।

कार्यकर्ताओं में उत्साह
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के राजस्थान आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। रामगोपाल सुथार ने कहा कि चूरू संगठन की दृष्टि से मजबूत जिला है और संगठन के आह्वान पर कार्यकर्ता हमेशा सक्रिय भूमिका निभाते हैं। विजय आचार्य ने भाजपा को कार्यकर्ता आधारित पार्टी बताते हुए अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया।
पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां व संतोष मेघवाल ने भी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में सभा में पहुंचने की अपील की। राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का उद्बोधन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया ने किया। इस अवसर पर जिले की छहों विधानसभाओं के पदाधिकारी एवं विभिन्न मोर्चों के जिला पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2044518

