[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वच्छता अभियान के प्रदेश ब्रांड एम्बेसेडर के. के. गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारो से वार्ता की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वच्छता अभियान के प्रदेश ब्रांड एम्बेसेडर के. के. गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारो से वार्ता की

स्वच्छता अभियान के प्रदेश ब्रांड एम्बेसेडर के. के. गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारो से वार्ता की

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय ‌ पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ के आवास पर‌ ‌ प्रेस वार्ता में स्वास्थ्य अभियान के प्रदेश ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता अभियान अब प्रत्येक भारतीय का संस्कार बन गया है और हर व्यक्ति ने इसको अपने जीवन में अंगीकार कर लिया है। उन्होने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार देश स्वच्छ बनकर स्वस्थ बनने की और अग्रसर है।

उन्होने कहा कि हमारे मंदिरो स्कूलो अस्पतालो में स्वच्छता अभियान जोर शोर से चल रहा है। उन्होने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने लाल किले से खड़े होकर स्वच्छता अभियान का श्रीगणेश किया तो कुछ विपक्षी लोगो ने इसका मजाक उड़ाया परन्तु अब इसका सकारात्मक प्रभाव देश में दिखाई दे रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार स्वच्छता अभियान को लेकर अनेक कदम उठा रही है। जिससे प्रदेश में यह अभियान लोगो के संस्कार में शामिल हो रहा है।

इस अवसर पर स्वच्छता अभियान के जिला संयोजक भंवर गुर्जर ने कहा कि इस अभियान को प्रारंभ करने का उदेश्य देश को स्वच्छता के मायने में विश्व स्तर पर सम्मान दिलाना है। उन्होने कहा कि जिले में लगातार हम सब हमारे नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ विधायक हरलाल सहारण एवं जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व में लगातार कार्य कर रही है इसका परिणाम जिले में सकारात्मक पड़ रहा है।उन्होने चूरू में टेम्पो टैम्पर के माध्यम से घर घर कचरा संग्रहण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इससे चूरू में स्वच्छता अभियान शानदार तरीके से चल रहा है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के सहसंयोजक भागीरथ सैनी, शिवकुमार शर्मा, सोशल मीडिया जिला सहसंयोजक सुरेश मिश्रा, मीडिया जिला सहसंयोजक नीरज जांगिड़, सुनील खटीक, तेजपाल शर्मा, ओम प्रकाश मोत्याण, हंसराज सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles