[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संत रामपाल महाराज की प्रेरणा : नोटरी पब्लिक ने अपने सगे भाई के साथ की देहदान की घोषणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

संत रामपाल महाराज की प्रेरणा : नोटरी पब्लिक ने अपने सगे भाई के साथ की देहदान की घोषणा

संत रामपाल महाराज की प्रेरणा : नोटरी पब्लिक ने अपने सगे भाई के साथ की देहदान की घोषणा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल महाराज की प्रेरणा से चूरू में नोटरी पब्लिक राम कुमार सुंडा ने अपने सगे छोटे भाई रणजीत सिंह सुंडा के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर प्राचार्य डॉक्टर एम एम पुकार के समक्ष देहदान करने की घोषणा की है। निकटवर्ती गांव सोमासी निवासी स्वर्गीय गणेशा राम सुंडा के पुत्र राम कुमार सुंडा उम्र 78 वर्ष और रणजीत सिंह सुंडा उम्र 62 वर्ष ने कॉलेज में देहदान करने का स्वेच्छा से आवेदन पत्र भरकर प्राचार्य डॉक्टर एम एम पुकार को दिया। यहां सुंडा ने कहा कि हमारे आध्यात्मिक गुरु संत रामपाल महाराज द्वारा समाज और देश हित में किए जा रहे बिना दहेज के विवाह, नशा मुक्ति, रक्तदान, देहदान जैसे नेक कार्यों से प्रेरित होकर दोनों भाईयों ने देहदान करने का स्वेच्छा से निर्णय लिया है। इस मौके पर राम कुमार सुंडा के पुत्र कमल सुंडा और रणजीत सिंह सुंडा के पुत्र शिवकरण सुंडा आदि सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles