शेखावाटी फाल्गुन महोत्सव स्वर्गीय भगवान दास सातडा वाला की स्मृति में आयोजित
शेखावाटी फाल्गुन महोत्सव स्वर्गीय भगवान दास सातडा वाला की स्मृति में आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर शेखावाटी फाउंडेशन चूरू द्वारा स्वर्गीय भगवान दास सातड़ा वाला की स्मृति में शेखावाटी फाल्गुन महोत्सव का आयोजन दादाबाड़ी में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ,पूर्व विधायक रतनगढ़ अभिनेष महर्षि विजय कुमार सराफ ,राजकुमार अग्रवाल जयपुर, हरिओम शर्मा शेखावाटी फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक, पशुपति शर्मा सीकर, पूर्व प्रधान रणजीत सातड़ा, पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा, मोहम्मद हुसैन निर्माण, संत गुलाब नाथ महाराज, अनुराग शर्मा मंचस्थ थे।

शेखावाटी फाल्गुन महोत्सव में चूरू सहित बिसाऊ, राजलदेसर सात्युं से ढप व गींधड़ पार्टी सीकर से योगी शर्मा कलाकार ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी सभी कलाकारों ने राजस्थानी लोकगीतों के द्वारा दर्शकों का शानदार मनोरंजन किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने चंग बजाकर गणेश वंदना से इस कार्यक्रम की भव्य शुरुआत की तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने शानदार गायन प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन मुकुल भाटी ने किया।

सभी कलाकारों का शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि वर्तमान युग में राजस्थान लोक कला व गीतों को संरक्षण करना बहुत आवश्यक है। शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा किए गए। इस कार्यक्रम से लोकगीतों राजस्थानी संस्कृति को बचाए रखने की प्रेरणा दी है।

कार्यक्रम में विश्वनाथ शर्मा, राजगुरु राजेंद्र शर्मा, राम अवतार लोहिया, महेश हारीत, आयुष चौबे, संदीप पाटिल, बंटी सराफ, प्रमोद सराफ, अमित सराफ, जगन्नाथ सराफ, राजेंद्र ठठेरा, डॉ प्रमोद बाजोरिया, पवन बगड़िया, मुरली ऊंटवालिया, सरवन कुमार भाटी, पवन पीपलवा, सोहन शर्मा, पंकज ओझा, बाबू पाटिल, योगेश गौड, महेश मिश्रा, सुरेश मिश्रा, कालूराम महर्षि, महेश गौड, विजय सारस्वत, कैलाश नोवल, विमल पार्षद, श्रीराम शर्मा, हरदत सहारण, शंभू दयाल शर्मा, नरेंद्र कुमार इंदौरया रतनगढ़, महावीर महर्षि रतनगढ़, निखिल इंदौरिया पार्षद रतनगढ़ सहित बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044498

