बीलवा ग्राम पंचायत में ‘जीरो प्लास्टिक वेस्ट कैंपेन’
रैली, जागरूकता सत्र और कपड़े के थैले वितरण से दिया प्लास्टिक मुक्त गांव का संदेश
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : बीलवा ग्राम पंचायत में ‘जीरो प्लास्टिक वेस्ट कैंपेन’ का आयोजन बड़े उत्साह और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। खेतड़ी ब्लॉक समन्वयक रेखा, राजीविका रिसोर्स पर्सन अनीता, ग्राम सेवक राकेश और प्राचार्य डॉ. चरण सिंह शेरावत की उपस्थिति में गांधी फेलो श्रद्धा के कुशल निर्देशन में यह अभियान आयोजित किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता सत्र से हुई। सुदेश ने प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर इसके असर तथा इसके विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाने और कपड़े व जूट के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने प्लास्टिक उपयोग कम करने का संकल्प लिया।

इसके बाद स्कूली बच्चों ने गांव में रैली निकालकर ‘प्लास्टिक छोड़ो, पर्यावरण बचाओ’ और ‘स्वच्छ गांव, स्वस्थ जीवन’ जैसे नारों के साथ जागरूकता संदेश दिया। अभियान की विशेष पहल के तहत एकत्रित पुराने कपड़ों से राजीविका की महिलाओं ने कपड़े के थैले तैयार किए और इन्हें गांव के दुकानदारों को भेंट किया, जिससे प्लास्टिक बैग के विकल्प को बढ़ावा मिला। महिलाओं की यह पहल आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण का उदाहरण बनी।
कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने प्लास्टिक प्रदूषण विषय पर रचनात्मक चित्र बनाए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। ब्लॉक समन्वयक रेखा ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियान गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में मजबूत कदम हैं। गांधी फेलो श्रद्धा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम से महिलाओं और बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043553


