[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फाल्गुनी लक्खी मेले में अब तक पहुंचे 4 लाख श्रद्धालु:चौथे दिन श्याम रंग में रंगा खाटू, मेरठ, बंगाल और सूरत से आए फूलों से हुआ बाबा का श्रृंगार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

फाल्गुनी लक्खी मेले में अब तक पहुंचे 4 लाख श्रद्धालु:चौथे दिन श्याम रंग में रंगा खाटू, मेरठ, बंगाल और सूरत से आए फूलों से हुआ बाबा का श्रृंगार

फाल्गुनी लक्खी मेले में अब तक पहुंचे 4 लाख श्रद्धालु:चौथे दिन श्याम रंग में रंगा खाटू, मेरठ, बंगाल और सूरत से आए फूलों से हुआ बाबा का श्रृंगार

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : सीकर के खाटू श्याम मंदिर में चल रहे बाबा श्याम के फाल्गुनी लक्खी मेले का आज चौथा दिन है। मेले में अब तक करीब 4 लाख श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन कर चुके हैं, जबकि आज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। हालांकि, अभी तक जिगजैग बैरिकेडिंग नहीं खोली गई है।

वहीं मेले के चौथे दिन बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार मेरठ, बंगाल और सूरत से आए देशी और ग्राफ्टेड गुलाबों से किया गया। 21 फरवरी से शुरू हुआ फाल्गुनी मेला 28 फरवरी तक चलेगा।

‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’ जयकारों की खाटू में गूंज

अब मेले का रंग पूरी तरह जमने लगा है और चारों ओर “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है। रींगस, मंढा और पचार की ओर से आने वाले मार्गों पर निशान पदयात्रियों के जत्थे बड़ी संख्या में खाटू की ओर बढ़ रहे हैं। हर उम्र के श्रद्धालु नाचते-गाते, हाथों में पीले निशान थामे, भजनों की धुन पर झूमते नजर आ रहे हैं।

फूलों से मनमोहक श्रृंगार

मेले के चौथे दिन बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार मेरठ, बंगाल और सूरत से आए देशी और ग्राफ्टेड गुलाबों से किया गया। सफेद वस्त्र पर नीले फूलों की कढ़ाई वाला बागा धारण कराए गए श्याम बाबा का दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं को भावविभोर कर रहा है। मंदिर परिसर को लाल, पीले और सफेद कपड़ों से सजाया गया है, जिन पर लटकती घंटियां हवा के संग मधुर संगीत बिखेर रही हैं। थर्माकोल शीट पर गोल्डन गढ़ाई कर आकर्षक सजावट की गई है।

पदयात्रियों का उत्साह चरम पर

रींगस से खाटू तक बड़ी संख्या में श्याम भक्त नंगे पांव पदयात्रा करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। रास्ते में जगह-जगह भंडारे और सेवा शिविर लगे हैं, जहां श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है। प्राइवेट बसों की हड़ताल के कारण लौटने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा जरूर हो रही है, लेकिन भक्ति और उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही।

दर्शन में सहजता, भीड़ नियंत्रित

अभी भीड़ अपेक्षाकृत कम होने के कारण जिगजैग बैरिकेडिंग नहीं खोली गई है और श्रद्धालुओं को आधे घंटे से भी कम समय में दर्शन हो रहे हैं। मंगलवार होने के कारण मिडवीक में भीड़ सामान्य है, लेकिन अनुमान है कि आज देशभर से एक लाख से अधिक श्रद्धालु खाटू धाम पहुंच सकते हैं। अब तक करीब 4 लाख श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन कर चुके हैं।

रात में और जमेगा रंग

जैसे-जैसे शाम ढलेगी, खाटू में मेले की रंगत और गहरी होती जाएगी। भजनों पर झूमते भक्तों के साथ फाल्गुनी लक्खी मेला आस्था, उत्साह और परंपरा का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रहा है।

सीकर बाल कल्याण समिति की न्यायपीठ खाटू में बैठेगी

सीकर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अंकुर बहड़ ने बताया कि खाटूश्यामजी मेले में नवाचार किया गया है। समिति‌ की एक न्यायपीठ खाटू में ही बैठेगी, इससे गुमशुदा बच्चों की पेरेंटिंग तत्काल तय करके श्रद्धालुओं को सुविधा दिलाई जाएगी।

गौरतलब है कि पहले गुमशुदा बच्चे मिलने पर उन्हें सीकर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर बाल गृह में सुधार रखा जाता था, फिर पेरेंट्स का पता चलने पर उन्हें सुपुर्द किया जाता था, इस प्रक्रिया में 3 दिन तक का समय लग जाता था। ऐसे में अब श्रद्धालुओं को खाटू में ही राहत मिल रही है।

रेवाड़ी-सीकर ट्रेन का ढेहर का बालाजी तक विस्तार

खाटूश्याम मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेवाड़ी-सीकर-रेवाड़ी रोजाना संचालित होने वाली रेल सेवा का विस्तार अब ढेहर का बालाजी स्टेशन तक किया जा रहा है। इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं को मेले तक पहुंचने में अधिक सुविधा मिलेगी।

25 फरवरी से 1 मार्च तक लगाएगी 5 ट्रिप

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी संख्या 54804, रेवाड़ी-ढेहर का बालाजी रेल सेवा 24 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक कुल 5 ट्रिप संचालित की जाएगी। यह ट्रेन प्रतिदिन रेवाड़ी से 15:10 बजे रवाना होकर सीकर स्टेशन पर 20:50 बजे पहुंचेगी और 21:00 बजे प्रस्थान कर 23:05 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 54803, ढेहर का बालाजी-रेवाड़ी रेल सेवा 25 फरवरी 2026 से 1 मार्च 2026 तक (5 ट्रिप) संचालित की जाएगी। यह ट्रेन ढेहर का बालाजी से प्रतिदिन 04:35 बजे रवाना होकर सीकर स्टेशन पर 06:40 बजे पहुंचेगी तथा 07:25 बजे प्रस्थान कर 12:30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को फायदा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, खाटूश्याम मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु राजस्थान पहुंचते हैं। ऐसे में रेल सेवा के विस्तार से यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और भीड़ प्रबंधन में भी सहायता मिलेगी।इस विशेष रेल सेवा से हरियाणा और राजस्थान के श्रद्धालुओं को मेले में पहुंचने के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

सीकर के खाटू श्याम मंदिर में चल रहे बाबा श्याम के फाल्गुनी लक्खी मेले का आज चौथा दिन है।

सीकर के खाटू श्याम मंदिर में चल रहे बाबा श्याम के फाल्गुनी लक्खी मेले का आज चौथा दिन है।
खाटू श्याम बाबा के तोरण गेट से मंदिर की ओर बढ़ते हुए श्रद्धालु।
खाटू श्याम बाबा के तोरण गेट से मंदिर की ओर बढ़ते हुए श्रद्धालु।
। मंदिर परिसर को लाल, पीले और सफेद कपड़ों से सजाया गया है, जिन पर लटकती घंटियां हवा के संग मधुर संगीत बिखेर रही हैं।
मंदिर परिसर को लाल, पीले और सफेद कपड़ों से सजाया गया है, जिन पर लटकती घंटियां हवा के संग मधुर संगीत बिखेर रही हैं।
खाटूश्याम मंदिर में जाते हुए श्रद्धालु।
खाटूश्याम मंदिर में जाते हुए श्रद्धालु।
रींगस से खाटू तक श्याम भक्त नंगे पैर आगे बढ़ रहे हैं। हाथों में निशान और लबों पर बाबा श्याम‌ के जयकारे... नजारा देखते ही बनता है।
रींगस से खाटू तक श्याम भक्त नंगे पैर आगे बढ़ रहे हैं। हाथों में निशान और लबों पर बाबा श्याम‌ के जयकारे… नजारा देखते ही बनता है।
खाटूश्याम मंदिर परिसर में भव्य सजावट की गई है।
खाटूश्याम मंदिर परिसर में भव्य सजावट की गई है।

Related Articles