जाजोद से खाटूश्यामजी के लिए पदयात्रा रवाना:श्रद्धालुओं ने देश की सुख-समृद्धि के लिए बाबा श्याम को ध्वज अर्पित किए
जाजोद से खाटूश्यामजी के लिए पदयात्रा रवाना:श्रद्धालुओं ने देश की सुख-समृद्धि के लिए बाबा श्याम को ध्वज अर्पित किए
जाजोद : जाजोद से खाटूश्यामजी के लिए मंगलवार को चौथी विशाल पैदल पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पदयात्रा के शुभारंभ से पूर्व बाबा श्याम के ध्वजों की मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। गांव में रवानगी से पहले भक्तिमय और धार्मिक माहौल देखा गया।
श्याम सिंह, दीपेंद्र सिंह और सवाई सिंह ने बताया कि यह हर साल की तरह आयोजित होने वाली चौथी विशाल पैदल पदयात्रा है। श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते, गुलाल उड़ाते और बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।
पदयात्रा के दौरान चौहान परिवार ने सभी श्रद्धालुओं के लिए चाय और नाश्ते की व्यवस्था की। भक्तों ने बताया कि वे बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर क्षेत्र और देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करेंगे। उनके लिए यह निशान यात्रा आस्था और विश्वास का प्रतीक है।
सभी भक्तों ने बाबा श्याम को निशान और ध्वज अर्पित कर देश में सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर दीपेंद्र सिंह, सवाई सिंह, महेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अमित लाटा, लक्की शर्मा, कृष्ण लाटा, शुभम शर्मा, राहुल लाटा, सुभाष लाटा, प्रहलाद लाटा, राहुल, पवन, कमलेश सैन सहित कई श्याम भक्त उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043394


