तुनवा में सजग लाडो अभियान के तहत नारी चौपाल:महिलाओं को उनके अधिकारों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी
तुनवा में सजग लाडो अभियान के तहत नारी चौपाल:महिलाओं को उनके अधिकारों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
नेछवा : ग्राम पंचायत तुनवा में महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में सजग लाडो अभियान के अंतर्गत नारी चौपाल और बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक सुपरवाइजर मोनिका और ग्राम साथी नीलू सेन विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिका जन्म के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना था। साथ ही, महिलाओं को उनके अधिकारों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। बेटी जन्मोत्सव के दौरान नवजात बालिकाओं के जन्म पर परिवारजनों को बधाई दी गई और बेटियों के सम्मान में उत्सव मनाया गया।
नारी चौपाल में महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं ने अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिन पर विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
ब्लॉक सुपरवाइजर मोनिका ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं, ग्राम साथी नीलू सेन ने बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और ग्राम की अनेक महिलाएं उपस्थित थीं। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043394


