[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चौमूं में हाईवे पर लगा लंबा जाम:गाड़ियों की 1KM लंबी लाइन लगी, 2 घंटे का सफर 6 घंटे में तय हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चौमूजयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चौमूं में हाईवे पर लगा लंबा जाम:गाड़ियों की 1KM लंबी लाइन लगी, 2 घंटे का सफर 6 घंटे में तय हुआ

चौमूं में हाईवे पर लगा लंबा जाम:गाड़ियों की 1KM लंबी लाइन लगी, 2 घंटे का सफर 6 घंटे में तय हुआ

चौमूं : चौमूं इलाके में जयपुर-सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर मंगलवार को यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। इस हाईवे पर भारी जाम लगने से वाहन चालकों और खाटूधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार जयपुर से खाटूश्यामजी मंदिर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की अत्यधिक आवाजाही के कारण लंबा जाम लग गया। विशेष रूप से एनएच-52 स्थित टांटियावास टोल प्लाजा, हाड़ौता और उदयपुरिया मोड़ के आसपास स्थिति गंभीर बनी हुई है। यहां करीब 1 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं।

इस जाम के कारण सामान्य दिनों में जयपुर से खाटूश्यामजी या सीकर तक का सफर, जो करीब 2 घंटे में पूरा हो जाता है, अब श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को तय करने में लगभग 6 घंटे लग गए। छोटे वाहन, बसें और मालवाहक वाहन सभी इस जाम से प्रभावित हुए हैं।

स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि लक्खी मेले के चलते लाखों श्रद्धालु खाटूधाम की ओर जा रहे हैं, जिससे यातायात का दबाव बढ़ा है। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण जाम की समस्या और बढ़ गई है। कई स्थानों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी नदारद दिखे, जिससे यातायात सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रहा है।

Related Articles