[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी मेले में 502 किलो दाल सीज:फूड प्रोडक्ट में मिलावट की आशंका,रेस्टोरेंट से खराब ग्रेवी और सब्जी हटवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी मेले में 502 किलो दाल सीज:फूड प्रोडक्ट में मिलावट की आशंका,रेस्टोरेंट से खराब ग्रेवी और सब्जी हटवाई

खाटूश्यामजी मेले में 502 किलो दाल सीज:फूड प्रोडक्ट में मिलावट की आशंका,रेस्टोरेंट से खराब ग्रेवी और सब्जी हटवाई

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत

खाटूश्यामजी : खाटूश्यामजी में आज फाल्गुनी मेले का चौथा दिन है। यहां पर फूड सेफ्टी टीम भी लगातार अलग-अलग जगह चेकिंग कर रही है। आज टीम ने खाटू में कई रेस्टोरेंट और दुकानों पर सर्च किया। इस दौरान इन्होंने मिलावट की आशंका के चलते करीब 502 किलो दाल सीज करवाई। इसके अलावा रेस्टोरेंट से खराब हो चुकी सब्जी और ग्रेवी को भी हटवाया।

फूड सेफ्टी ऑफिसर फूल सिंह बाजिया,महमूद अली,नंदराम मीणा और उनकी टीम ने खाटू में यह कार्रवाई की। जिन्होंने श्याम मेगा मार्ट में दाल के दो नमूने लेकर 502 किलो दाल मिलावट की आशंका होने पर सीज की। इसके अलावा सुनील कुल्फी भंडार और अशोक कुल्फी भंडार से करीब 65 किलो मावा रबड़ी और कुल्फी को नष्ट करवाया गया।

श्याम राजस्थानी भोजनालय से धनिया पाउडर का सैंपल लेकर एक्सपायर हो चुकी दाल और छह बोतल रेड चिली सॉस को नष्ट करवाया गया। कान्हा रेस्टोरेंट से दाल,दही का सैंपल लेकर 35 किलो दूषित सब्जी, ग्रेवी नष्ट करवाई गई और खाने में सुधार के लिए नोटिस दिया गया।

लखदातार भोजनालय से गेहूं के आटे का सैंपल लिया गया और 40 किलो दूषित गेहूं का आटा नष्ट करवाकर सुधार करने के लिए नोटिस दिया गया। इसके अलावा अन्य भी कई जगहों पर कई फूड प्रोडक्ट के सैंपल लिए गए। यदि सैंपल में मिलावट सामने आती है तो दुकान संचालकों पर कार्रवाई होगी।

Related Articles