सादुलपुर में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में चोरी:जंगला तोड़कर इन्वर्टर-बैटरी सहित अन्य सामान ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी
सादुलपुर में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में चोरी:जंगला तोड़कर इन्वर्टर-बैटरी सहित अन्य सामान ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी
सादुलपुर : सादुलपुर कस्बे में वन विभाग के सामने स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने जंगला(खिड़की) तोड़कर इन्वर्टर-बैटरी सहित अन्य सामान चुरा लिया। घटना का पता मंगलवार सुबह तब चला जब ऑफिस संचालक कई दिनों बाद वहां पहुंचे।
पीड़ित दलवीर पुनिया ने बताया कि उनका ऑफिस वन विभाग के सामने स्थित है। वे रिश्तेदारी में शादी समारोह के कारण पिछले तीन-चार दिनों से ऑफिस नहीं आए थे। मंगलवार सुबह जब वे ऑफिस पहुंचे, तो उन्हें अंदर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। जांच करने पर ऑफिस के पीछे लगा जंगला टूटा हुआ पाया गया। चोर इसी रास्ते से अंदर घुसे थे और ऑफिस में रखा इन्वर्टर, बैटरी सहित अन्य सामान चुराकर ले गए।
दलवीर पुनिया ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043386


