[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधानसभा में कुंभा राम लिफ्ट परियोजना का मुद्दा उठा:विधायक सुरेश मोदी ने शीघ्र टेंडर जारी करने की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

विधानसभा में कुंभा राम लिफ्ट परियोजना का मुद्दा उठा:विधायक सुरेश मोदी ने शीघ्र टेंडर जारी करने की मांग की

विधानसभा में कुंभा राम लिफ्ट परियोजना का मुद्दा उठा:विधायक सुरेश मोदी ने शीघ्र टेंडर जारी करने की मांग की

नीमकाथाना : नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी ने राजस्थान विधानसभा में कुंभा राम लिफ्ट परियोजना का मुद्दा उठाया। उन्होंने क्षेत्र में गंभीर पेयजल संकट पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। विधायक ने कहा कि नीमकाथाना और आसपास के इलाकों में पीने के पानी की स्थिति चिंताजनक है।

विधायक मोदी ने बताया कि क्षेत्र में नई बोरिंग से भी पानी नहीं निकल रहा है, और यदि निकलता है तो 1000 फीट से अधिक गहराई पर मिलता है, जो जल्द सूख जाता है। अधिकांश स्थानों पर पानी में फ्लोराइड की अत्यधिक मात्रा पाई जा रही है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है। आने वाले समय में जल संकट के और विकराल होने की आशंका है।

उन्होंने जानकारी दी कि क्षेत्र की जल समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार ने लगभग 7800 करोड़ रुपए की कुंभा राम लिफ्ट परियोजना स्वीकृत की थी। इस योजना में 5554.93 करोड़ रुपए राज्य का अंश और 2223.54 करोड़ रुपए केंद्र का अंश शामिल है। परियोजना की सभी आवश्यक स्वीकृतियां और डीपीआर भी मंजूर हो चुकी हैं। इसे 30 मई 2023 को एस.एल.एस.सी. की बैठक में जारी किया गया था।

विधायक मोदी ने सदन को बताया कि इन स्वीकृतियों के बावजूद अब तक परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जल संसाधन मंत्री द्वारा कई बार शीघ्र टेंडर जारी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक जमीनी स्तर पर कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जल जीवन मिशन (JJM) योजना भी नीमकाथाना क्षेत्र में प्रभावी ढंग से लागू नहीं हो पाई है। इसके कारण क्षेत्र के लोगों को पेयजल के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles