[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वाहिदपुरा में गोपाल गोशाला का उद्घाटन, गोसेवा को बताया सामाजिक दायित्व


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वाहिदपुरा में गोपाल गोशाला का उद्घाटन, गोसेवा को बताया सामाजिक दायित्व

वाहिदपुरा में गोपाल गोशाला का उद्घाटन, गोसेवा को बताया सामाजिक दायित्व

झुंझुनूं : जिले के वाहिदपुरा में नवस्थापित गोपाल गोशाला का विधिवत उद्घाटन गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश की राजनीति और समाज जीवन से जुड़े प्रमुख चेहरे शामिल हुए। उद्घाटन समारोह में राजेन्द्र राठौड़ (पूर्व नेता प्रतिपक्ष), भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं शिक्षाविद श्रवण फतेहपुर तथा विधायक राजेन्द्र भाम्बू की विशेष उपस्थिति रही। अतिथियों ने फीता काटकर गोशाला का शुभारंभ किया और परिसर का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

गोशालाएं संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला

समारोह को संबोधित करते हुए राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि गोशालाएं भारतीय संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं। निराश्रित गोवंश की सेवा केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। श्रवण फतेहपुर ने कहा कि समाज के सहयोग से संचालित ऐसी संस्थाएं सेवा और संवेदना का जीवंत उदाहरण हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को भी संस्कारों से जोड़ने का कार्य करती हैं।

“गोसेवा सामाजिक दायित्व” – विधायक भाम्बू

विधायक राजेन्द्र भाम्बू ने अपने संबोधन में कहा कि गोसेवा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारा कर्तव्य है। उन्होंने गोशाला प्रबंधन समिति और सहयोगकर्ताओं को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। आयोजन के अंत में गोशाला संचालन समिति ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles