[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला मुख्यालय पर 08 मार्च को प्रस्तावित ईएसएम रैली को लेकर अधिकारियों को सौंपे दायित्व, दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला मुख्यालय पर 08 मार्च को प्रस्तावित ईएसएम रैली को लेकर अधिकारियों को सौंपे दायित्व, दिए निर्देश

एसपी जय यादव, ब्रिगेडियर रणजीत सिंह संधू, एडीएम अर्पिता सोनी, कर्नल संदीप पानीग्राही सहित अधिकारी रहे मौजूद

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार (आपणी योजना) में चूरू जिला मुख्यालय पर 08 मार्च को प्रस्तावित ईएसएम (एक्स— सर्विसमैन) रैली को लेकर अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए विस्तृत निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ईएसएम रैली का आयोजन गौरवमयी एवं गरिमापूर्ण ढंग से किया जाए। आयोजन की प्रत्येक व्यवस्था में अनुशासन, संवेदनशीलता और सम्मान का भाव हो।

रैली में आने वाले पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि रैली स्थल पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। इसी के साथ सुरक्षा, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सुचारू रखी जाए तथा चिकित्सा, पेयजल एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्था हो। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को समुचित दायित्व सौंपते हुए कहा कि विभागों के बीच मजबूत समन्वय रहे तथा समयबद्ध ढंग से सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। एसपी जय यादव ने कहा कि कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रखी जाए।

सभी विभागीय अधिकारी कार्मिकों के पास आदि के लिए समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करें। ब्रिगेडियर रणजीत सिंह संधू ने ईएसएम रैली के दौरा सभी विभागों से अपेक्षित सहयोग का आग्रह करते हुए आयोजन की जानकारी दी तथा सैन्य अधिकारियों व प्रशासन के सहयोग से सफलतम आयोजन की बात कही। कर्नल संदीप पानीग्राही ने आयोजन के दौरान सभी गतिविधियों व विभागों से अपेक्षित सहयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कालरीपायट्टू, सिलमबट्टम, हॉट एयर बैलून, डॉग शो, गटका, पाइप बैंड, मलखंभ, फलाईपास्ट बाई एएलएच/ डब्ल्यूएसआई व ईक्विपमेंट डिस्प्ले सहित आयोजन की जानकारी दी। इस दौरान एडीएम अर्पिता सोनी, एएसपी सतपाल सिंह, डीटीओ नरेश कुमार बसवाल, सानिवि एसई पंकज यादव, लेफ्टिनेंट कर्नल ए रंजन सहित अन्य अधिकारी भी बैठक मौजूद रहे।

Related Articles