[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इंसानियत की सेवा में 20 ज़रूरतमंद परिवारों को राशन किट दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इंसानियत की सेवा में 20 ज़रूरतमंद परिवारों को राशन किट दी

इंसानियत की सेवा में 20 ज़रूरतमंद परिवारों को राशन किट दी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर इंसानियत एकता सेवा समिति की तरफ से रमजान के मुबारक मौके पर जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की गई। इस अवसर पर समिति संस्थापक करामत खान उर्दू अदीब ने बताया कि रमजान मुबारक में समिति की तरफ से 20 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की गई। उन्होंने बताया कि इस से पूर्व 17 फरवरी को भी समिति द्वारा 21 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की गईं थीं। खान ने बताया कि इस राशन किट वितरण में डॉ अमजद खान, जाकिर खान दौलतखानी, रमजान खान, नदीम खान मुन्याण, शाजिया जावेद खान मुन्याण, इदरीस रौशन खान, अकरम खान ताजनाण आदि ने सहयोगी भूमिका निभाई । निदेशक सदस्य बिलाल खान लक्की ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles