[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत:सीकर में राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर हुआ भीषण हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत:सीकर में राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर हुआ भीषण हादसा

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत:सीकर में राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर हुआ भीषण हादसा

फतेहपुर : सीकर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर शुक्रवार को बाटड़ानाऊ के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना गंभीर था कि युवक ट्रेलर के नीचे फंस गया। उसे बाहर निकालने के लिए चार क्रेनों की सहायता लेनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया।

इसके बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे जिला उप चिकित्सालय फतेहपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नेठवा निवासी हरुदान पुत्र सांवतादान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Related Articles