डॉ. चेतराम रायपुरिया का पैतृक गांव पहुंचने पर स्वागत:प्रदेश महासचिव चुने जाने के बाद पहली बार आए नीमकाथाना, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफा पहनाकर किया अभिनंदन
डॉ. चेतराम रायपुरिया का पैतृक गांव पहुंचने पर स्वागत:प्रदेश महासचिव चुने जाने के बाद पहली बार आए नीमकाथाना, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफा पहनाकर किया अभिनंदन
नीमकाथाना : डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान के प्रदेश महासचिव डॉ. चेतराम रायपुरिया का रविवार को अपने पैतृक क्षेत्र में पहली बार आगमन हुआ। प्रदेश महासचिव चुने जाने के बाद यह उनकी पहली यात्रा थी, जहां विभिन्न जगहों पर उनका स्वागत किया गया।
माला,साफा पहनाकर स्वागत किया
डॉ. रायपुरिया का गांवड़ी, गणेश्वर, दीपावास और बुजीवाला सहित कई गांवों में सर्वसमाज के लोगों ने माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। गणेश्वर में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव डॉ. रायपुरिया ने कहा- वे सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे और समाज सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन
इसी क्रम में, नीमकाथाना पहुंचने पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में उनका स्वागत किया गया। पीसीसी उपाध्यक्ष रमेश खंडेलवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. चेतराम रायपुरिया का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
इसके अलावा, विधायक आवास पर भी उनका स्वागत किया गया। इस दौरान सुमित मोदी सहित कई लोग मौजूद रहे। इससे पहले, देशराज जाखड़ के नेतृत्व में टोल प्लाजा और जलमंदिर भूदोली बाइपास चौराहा पर भी डॉ. रायपुरिया का स्वागत किया गया।
इस मौके पर जिला कांग्रेस महासचिव सत्यनारायण अग्रवाल, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामकुमार यादव, एनएसयूआई यूथ अध्यक्ष लोकेश मीणा, रणवीर-बलवीर गोडावास, पूर्व पार्षद अन्नू शर्मा, मोहनजी अग्रवाल, रामस्वरूप सैनी, कैलाश यादव खारिया, कैलाश सैनी, गोपाल शर्मा, इंद्रकुमार शर्मा, जीतू सैनी, बलवीर यादव और सुभाष सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041593


