[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ

महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ

झुंझुनूं : महावीर इंटरनेशनल सनराइज, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के सहयोग से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में लावरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ किया गया।

शिविर का उद्घाटन झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू ने किया। इस अवसर पर संयोजक श्याम सुंदर जालान ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर में जिले भर से चिन्हित दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर, ट्राई साइकिल, कैलीपर्स, ब्लाइंड स्मार्ट छड़ी, बुजुर्गों के लिए सहायक छड़ी तथा कान की सुनने की मशीनें वितरित की जा रही हैं।

विधायक राजेंद्र भांबू ने राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि समाजसेवी संस्थाओं का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय और पुण्य कार्य है। उन्होंने संस्थाओं द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

शिविर में कृत्रिम हाथ-पांव एवं उपकरण प्राप्त करने के बाद दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। आयोजकों ने बताया कि शिविर के दौरान अधिकाधिक दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम में महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर के संयुक्त सचिव सुरेश मेहरा, समाज कल्याण विभाग के पवन कुमार पूनिया सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही डॉ. एस.एन. शुक्ला, डॉ. एस.के. भार्गव, डॉ. उमेद सिंह शेखावत, डॉ. नरेंद्र सिंह नरूका, महेश कुमार मुंड, नागरमल जांगिड़, देवेंद्र कुमार गौड़, अशोक कुमार शर्मा, बजरंग लाल अग्रवाल, चंद्रप्रकाश जालान, शिव प्रसाद महर्षि, कैलाश चंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार शर्मा, सूमेर सिंह कर्णावत, सुभाष चंद्र जोशी, बिहारी लाल सैनी, ओमप्रकाश ककराणिया, आलोक गोड़, रमेश चंद्र शर्मा, महावीर प्रसाद सैनी, अकराज कुरैशी, कंचन शर्मा, प्रमिला शर्मा, प्रीतम सिंह, प्रदीप कुमार शुक्ला, श्रवण कुमार गोयनका, डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. मनोज शर्मा, राजदीप महर्षि सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन एवं संस्था सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles