[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोरू बड़ी में नंदीशाला का लोकार्पण:अलग-अलग क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने लिया भाग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

रोरू बड़ी में नंदीशाला का लोकार्पण:अलग-अलग क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने लिया भाग

रोरू बड़ी में नंदीशाला का लोकार्पण:अलग-अलग क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने लिया भाग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नेछवा : सीकर के लक्ष्मणगढ़ उपखंड स्थित रोरू बड़ी गांव में एक नंदीशाला का लोकार्पण किया गया। यह नंदीशाला गौशाला परिसर में संत कमलनाथ महाराज के सान्निध्य में निर्मित की गई है। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया और भाजपा नेता दिनेश जोशी उपस्थित रहे।

लोकार्पण समारोह संत कमलनाथ महाराज के आश्रम परिसर में आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, ग्रामवासियों और आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

अपने संबोधन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने गौसेवा को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक धार्मिक विषय नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण से जुड़ा एक सामाजिक अभियान है। महरिया ने गांवों की समृद्धि, कृषि की उन्नति और पर्यावरण संतुलन में गौवंश की भूमिका पर जोर दिया।

महरिया ने नंदीशाला के निर्माण को समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं। महरिया ने इस कार्य के लिए आश्रम परिवार और ग्रामवासियों को धन्यवाद दिया।

भाजपा नेता दिनेश जोशी ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में एकता, संस्कार और सेवा भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने गौमाता की सेवा को ग्राम विकास की आधारशिला बताते हुए कहा कि नंदीशाला का यह लोकार्पण पूरे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के अंत में संत-महात्माओं ने आशीर्वचन दिए। उपस्थित जनसमूह ने गौसेवा के संकल्प को दोहराया।

Related Articles