नवलगढ़ में गेर जुलूस को लेकर प्रशासन अलर्ट:कलेक्टर-एसपी ने ली बैठक, ड्रोन-सीसीटीवी से होगी निगरानी
नवलगढ़ में गेर जुलूस को लेकर प्रशासन अलर्ट:कलेक्टर-एसपी ने ली बैठक, ड्रोन-सीसीटीवी से होगी निगरानी
नवलगढ़ : नवलगढ़ में होली के मौके पर निकलने वाले पारंपरिक गेर जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में, जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग और पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने नवलगढ़ नगरपालिका सभागार में एक संयुक्त बैठक की।
बैठक में नवलगढ़ एसडीएम कुलदीप सिंह ने गेर जुलूस की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि जुलूस को लेकर दोनों समुदायों के लोगों से संवाद किया गया है और उनके सुझाव लिए गए हैं, जिनके आधार पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि गेर जुलूस के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पुलिस बल के साथ-साथ अश्व दल भी निगरानी करेगा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। जुलूस पर ड्रोन कैमरों से कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त, साइबर सेल को सोशल मीडिया की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक या असामाजिक पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गश्त बढ़ाई जाएगी और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी। जिला कलेक्टर ने पुनः स्पष्ट किया कि प्रशासन दोनों समुदायों के सुझावों के अनुरूप कार्य करते हुए गेर जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2040604


