[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में विकास मंच और रेहड़ी यूनियन का धरना प्रदर्शन:सांवरमल हत्या, ठेका प्रणाली के विरोध में किया बाजार बंद, मांगें न मानने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में विकास मंच और रेहड़ी यूनियन का धरना प्रदर्शन:सांवरमल हत्या, ठेका प्रणाली के विरोध में किया बाजार बंद, मांगें न मानने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी

सरदारशहर में विकास मंच और रेहड़ी यूनियन का धरना प्रदर्शन:सांवरमल हत्या, ठेका प्रणाली के विरोध में किया बाजार बंद, मांगें न मानने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी

सरदारशहर : सरदारशहर में सांवरमल राजपुरोहित हत्या मामले और नगर परिषद के ठेका प्रणाली के विरोध में शनिवार को कृष्णा बस स्टैंड क्षेत्र में पूर्ण बंद रखा गया। विकास मंच और रेहड़ी यूनियन ने इस बंद का आह्वान किया था। मृतक सांवरमल को उचित मुआवजा देने और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विकास मंच एवं रेहड़ी यूनियन दूसरे दिन भी उप जिला अस्पताल के सामने धरने पर बैठे हैं।

व्यापारियों और रेहड़ी संचालकों ने नगर परिषद द्वारा बस स्टैंड का ठेका ठेकेदार को दिए जाने के फैसले का एकजुट होकर विरोध किया। उनका आरोप है कि यह निर्णय छोटे व्यापारियों और रेहड़ी संचालकों के हितों के विपरीत है, जिससे गरीब एवं मध्यमवर्गीय लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित होगी। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व अध्यक्ष हेतराम मेघवाल ने किया। इस दौरान बजरंग लाल भाट, राजकुमार पुनिया, लालचंद सैनी, आदिल इस्लाम, आरिफ, रामचंद्र, ओमप्रकाश, लालचंद और भगवंती सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

यूनियन ने नगर परिषद प्रशासन से ठेका प्रक्रिया पर पुनर्विचार करने और स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बंद के कारण कृष्णा बस स्टैंड क्षेत्र में अधिकांश दुकानें बंद रहीं और सामान्य गतिविधियां प्रभावित हुईं। विकास मंच एवं रेहड़ी यूनियन ने प्रशासन से संवाद स्थापित कर समस्या का समाधान निकालने की अपील की है।

Related Articles