[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में आज विधायक धर्मपाल गुर्जर करेंगे 2.11 करोड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, अनेकों विकास कार्यों का होगा उद्घाटन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में आज विधायक धर्मपाल गुर्जर करेंगे 2.11 करोड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, अनेकों विकास कार्यों का होगा उद्घाटन

जसरापुर में आज विधायक धर्मपाल गुर्जर करेंगे 2.11 करोड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, अनेकों विकास कार्यों का होगा उद्घाटन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जसरापुर में खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर द्वारा रविवार को शिलान्यास एवं विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत विधायक द्वारा करीब 2 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास किया जाएगा। इस स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से जसरापुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी तथा उन्हें उपचार के लिए दूरदराज के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

सरपंच मंजू देवी एवं समाजसेवी झंडू राम गुर्जर ने बताया कि इसके साथ ही ग्राम पंचायत जसरापुर द्वारा कराए गए अनेकों विकास कार्यों का उद्घाटन भी विधायक द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर सड़क, सामुदायिक भवन, जनसुविधाओं एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, जिनका लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा। इन विकास कार्यों से ग्राम पंचायत क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी।

उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह का आयोजन प्रातः 11:00 बजे किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण भाग लेंगे। समारोह को लेकर ग्राम पंचायत प्रशासन एवं स्थानीय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल, छाया एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

समारोह में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी झुंझुनूं डॉक्टर छोटेलाल गुर्जर, बीसीएमओ खेतड़ी डॉक्टर हरीश यादव सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी तथा आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सकेगा, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और आमजन को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

Related Articles