[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक साल से बदहाल है शहर की प्रमुख सड़क:रोजाना चोटिल हो रहे राहगीर, गंदे पानी और कीचड़ ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत।


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एक साल से बदहाल है शहर की प्रमुख सड़क:रोजाना चोटिल हो रहे राहगीर, गंदे पानी और कीचड़ ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत।

एक साल से बदहाल है शहर की प्रमुख सड़क:रोजाना चोटिल हो रहे राहगीर, गंदे पानी और कीचड़ ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत।

झुंझुनूं : शहर के चूरू बाइपास रोड स्थित R&R हॉस्पिटल के आसपास मुख्य सड़क पर प्रशासनिक अनदेखी नजर आ रही है। अस्पताल के आसपास सगीरा सर्किल तक लगभग 2 से लेकर 5 फुट तक के लंबे गड्ढे हो चुके हैं, जो अब किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं। यह सड़क कोई गली-मोहल्ला नहीं, बल्कि शहर की मुख्य लाइफलाइन है। डर बना रहता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की यह हालत पिछले एक साल से भी अधिक समय से यहीं बनी हुई है। ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जब कोई दुपहिया वाहन चालक यहां गिरकर चोटिल न होता हो या किसी गाड़ी का टायर इन गहरे गड्ढों में फंसकर क्षतिग्रस्त न होता हो। राहगीरों को न केवल शारीरिक चोट, बल्कि वाहनों के भारी नुकसान और मानसिक परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।

राहगीरों के अनुसार चाहे बारिश का मौसम हो या न हो, इन गड्ढों में हमेशा गंदा पानी जमा रहता है। मुख्य सड़क के बीचों-बीच जमा यह कीचड़ न केवल वाहनों के गुजरने पर पैदल चलने वालों के कपड़ों को खराब करता है।

R&R अस्पताल के सामने गड्ढों में से गुजरते वाहन
R&R अस्पताल के सामने गड्ढों में से गुजरते वाहन
दिन भर में करीब हजारों वाहन इस सड़क से गुजरते है
दिन भर में करीब हजारों वाहन इस सड़क से गुजरते है

चूरू बाइपास होने के कारण यहां से रोजाना हजारों की संख्या में भारी और निजी वाहन गुजरते हैं। सड़क के बीचों-बीच इतने गहरे गड्ढों की वजह से यातायात की गति तो धीमी होती ही है, साथ ही वाहनों की लंबी कतारें लगने से जाम की स्थिति भी बनी रहती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77