खेतड़ी में राधे-राधे सेवा समिति ने लगाया लखदातार श्याम पदयात्रियों की सेवा शिविर: भोजन, ठहरने व चिकित्सा की उत्तम व्यवस्था
खेतड़ी में राधे-राधे सेवा समिति ने लगाया लखदातार श्याम पदयात्रियों की सेवा शिविर: भोजन, ठहरने व चिकित्सा की उत्तम व्यवस्था
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : राधे राधे सेवा समिति खेतड़ी के सौजन्य से लखदातार श्याम प्रभु के पदयात्रियों की सेवा के लिए शिविर का शुभारंभ शनिवार को योगेश मोटर्स कार्यालय, पुलिस थाने के सामने महाआरती के साथ किया गया। शिविर का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्त उपस्थित रहे।शिविर के शुभारंभ अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजेश शाह ने कहा कि श्याम भक्तों की भक्ति, आस्था और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से भक्त कठिन परिस्थितियों में भी अपनी आस्था का परिचय देते हैं, जो समाज में सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करता है।
उन्होंने सेवा समिति द्वारा पदयात्रियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे पुण्य का कार्य बताया।रघुनंदन शाह ने बताया कि श्याम भक्तों की सेवा के लिए यह शिविर 21 फरवरी से 24 फरवरी तक लगाया जाएगा। शिविर में पदयात्रियों के लिए ठहरने, भोजन और चिकित्सा सहित आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। समिति के सदस्यों द्वारा दिन-रात सेवा कर भक्तों की सहायता की जाएगी।शिविर के माध्यम से गुजरने वाले पदयात्रियों को विश्राम स्थल, भोजन, पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्याम भक्तों की सेवा के लिए शिविर लगाया गया है, जिससे पदयात्रियों को राहत मिल सके।
इस अवसर पर पूनम गुर्जर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजेश शाह, गोकुल चंद सैनी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ज्योति भारद्वाज, गजेंद्र जलंद्रा, नरोत्तम मोदी, बुधराम गुप्ता, कैलाश स्वामी, गजेंद्र पारीक, सुधीर गुप्ता, सुरेंद्र चौधरी, विजेंद्र सैनी, पवन शर्मा, सुरेश शाह, अशोक हाकम, प्रेम शाह, सुमित गुप्ता, नितेश गुप्ता, सुरेंद्र जांगिड़, लक्की, त्रिलोक जोधपुरिया, राजेश सांखला सहित अनेक श्याम भक्त उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2040444


