पथाना गांव में पेयजल टंकी का शिलान्यास:दो महीने में 13 करोड़ की लागत से बनेगी, हर घर पहुंचेगा शुद्ध जल
पथाना गांव में पेयजल टंकी का शिलान्यास:दो महीने में 13 करोड़ की लागत से बनेगी, हर घर पहुंचेगा शुद्ध जल
पचेरीकलां : पचेरीकलां थाना क्षेत्र के पथाना गांव में जल जीवन मिशन के तहत एक बड़ी क्षमता वाली पेयजल टंकी के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। कालेडा जोहड़ में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच नीरज राव ने भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।
सरपंच नीरज राव ने बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रत्येक ढाणी और घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है। टंकी निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों को नियमित जल आपूर्ति मिलेगी, जिससे लंबे समय से बनी पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा।
उन्होंने कहा कि यह योजना गांव के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और आमजन को पानी की किल्लत से राहत मिलेगी। 13 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस टंकी का निर्माण कार्य दो माह में पूरा किया जाएगा, जिसके बाद हर घर को स्वच्छ जल उपलब्ध करवाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़े सभी कर्मचारियों और ठेकेदारों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में इंजीनियर अमित चौधरी, क्यूए/क्यूसी ईआर अविनाश, पीएमएससी इंजीनियर नरेंद्र, प्रदीप, ठेकेदार पंकज, बबलू, संदीप यादव, अनूप, अजीत, रिंकू, अजय, प्रदीप सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040443


