[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में निकलीं दो निशान यात्राएं:हजारों श्रद्धालु भजनों पर थिरके, श्याम भक्ति में डूबा क्षेत्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में निकलीं दो निशान यात्राएं:हजारों श्रद्धालु भजनों पर थिरके, श्याम भक्ति में डूबा क्षेत्र

चिड़ावा में निकलीं दो निशान यात्राएं:हजारों श्रद्धालु भजनों पर थिरके, श्याम भक्ति में डूबा क्षेत्र

चिड़ावा : चिड़ावा में शनिवार को श्याम बाबा की भव्य निशान यात्राएं निकाली गईं। इन यात्राओं में काफी श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे शहर और ग्रामीण इलाके ‘जय श्री श्याम’ के जयकारों से गूंज उठे।

भव्य निशान यात्रा निकाली गई

शहर की सूरजगढ़ रोड से श्याम दरबार की ओर से निशान यात्रा निकाली गई। भगत संत कुमार के सानिध्य में मनोज, रामधारी, हरीश, रौनक, रोबिन, लक्की, गिरीश, प्रशांत, रवि, मनीष, लोकेश, राकेश, हरलाल सहित बड़ी संख्या में श्याम सेवकों और श्रद्धालुओं ने यात्रा में शिरकत की।

तीन किलोमीटर तक निकली

यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर लगभग तीन किलोमीटर का सफर तय करते हुए राजकीय अडूकिया स्कूल के पास स्थित श्याम मंदिर पहुंची। यात्रा में शामिल श्रद्धालु श्याम भजनों पर झूमते रहे। वहीं खटीकान मोहल्ले से निशान यात्रा भी शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए इस श्याम मंदिर पहुंचीं। इस दौरान सुरेश सोलंकी, सुनील सोलंकी, भंवरलाल सोलंकी, राजेश सोलंकी, राम सिंह, वंशु सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे। मंदिर में महंत महेंद्र सैनी, मोहन सैनी, अंकित सैनी आदि ने निशान पूजन कर समर्पित करवाया।

इसी तरह, घासी का बास से इस्माइलपुर धाम के लिए श्री श्याम बाबा की पहली निशान यात्रा निकाली गई। श्रीचंद सैन और संदीप सैन इस यात्रा के मुख्य आयोजक थे। निशान की पूजा भगत घनश्याम (इस्माइलपुर) ने संपन्न कराई।

ग्रामीणों में दिखा उत्साह

कोच अमित चौहान ने बताया-इस पहली यात्रा को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह था। भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालु इस्माइलपुर धाम पहुंचे। यात्रा में अरविंद, रामवतार, मुकेश, पवन, सुनील, राहुल, दीपक, प्रभु दयाल, राकेश, अजय, सुशांत और राजेंद्र सहित कई श्याम भक्त शामिल थे।

दोनों ही यात्राओं में रंग-बिरंगे निशानों और श्याम बाबा के भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महिलाओं और बच्चों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों ने इन यात्राओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया गया।

Related Articles