[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पचेरी कलां में प्लास्टिक मुक्ति रैली:पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीणों को दिलाई शपथ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

पचेरी कलां में प्लास्टिक मुक्ति रैली:पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीणों को दिलाई शपथ

पचेरी कलां में प्लास्टिक मुक्ति रैली:पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीणों को दिलाई शपथ

पचेरी : पचेरी कलां में पिरामल इकाई बगड़ द्वारा प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से एक रैली का आयोजन किया गया। सरोज जांगिड़ ने इस रैली का नेतृत्व किया। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पचेरी कलां के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

रैली से पूर्व, विकास जांगिड़ ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहे हैं, जिन्हें रोकना समय की आवश्यकता है। यह रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, बस स्टैंड, आयुर्वेदिक औषधालय, मुख्य चौपाल, सीएलएफ (राजीविका) और सीएचसी से होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण में आकर संपन्न हुई।

कार्यक्रम समापन अवसर पर राज्य स्तरीय सम्मानित शिक्षक डॉ. हरद्वारी लाल ने उपस्थित जनसमूह को प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण की शपथ दिलाई। उन्होंने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान और उसके विकल्पों को अपनाने के उपायों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। विद्यालय की बालिकाओं ने कार्बनिक खाद (कम्पोस्ट) का निर्माण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसी क्रम में, सीएलएफ अध्यक्ष राजबाला, ममता शर्मा, डिंपल और अन्य सदस्यों ने कपड़े के थैले तैयार किए और प्लास्टिक के स्थान पर उनके उपयोग की अपील की।

रैली के दौरान, बालिकाओं ने “पर्यावरण बचाओ, प्लास्टिक दूर भगाओ” और “प्रकृति को बचाना है, प्लास्टिक मुक्त बनाना है” जैसे नारों के माध्यम से जन जागरूकता फैलाई। इस कार्यक्रम में महेंद्र सिंह, पुष्पा चौधरी, सरोज बाला, उर्मिला, निशा यादव सहित अनेक ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस आयोजन ने गांव में पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।

Related Articles