जल्द होगा जल भराव की समस्या का निस्तारण
जल्द होगा जल भराव की समस्या का निस्तारण
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : कस्बे की लखोटिया स्कूल के पास काफी लंबे समय से जल भराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों की ओर से जल भराव की समस्या को लेकर झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू को अवगत करवाया गया था। विधायक भांबू की अनुशंसा से विद्यालय के पास जल भराव की समस्या का निस्तारण कराने के लिए राशि स्वीकृत हो गई है।
जल भराव की समस्या के निस्तारण के लिए राशि स्वीकृत होने पर शनिवार को विद्यालय में ग्रामीण एकत्रित हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस कार्य के लिए ग्रामीणों ने विधायक भांबू का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिशुपाल सैनी, संतोष दाधीच, ख्यालीराम सैनी, राजेंद्र गोयन, सुमेर सैनी, सौरभ योगी, शीशराम, सत्यनारायण, व नरेश सहित कई लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040442


