कैरियर महाविद्यालय में आयोजित हुआ निर्वाचन साक्षरता उत्सव
कैरियर महाविद्यालय में आयोजित हुआ निर्वाचन साक्षरता उत्सव
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित कैरियर शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता उत्सव का आयोजन किया गया। स्वीप नोडल अधिकारी श्वेता कोचर ने बताया कि इस उत्सव में रंगोली, भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई तथा बीएड प्रशिक्षणार्थियों ने लघु नाटक के माध्यम से मतदान का महत्व बताया।

इस दौरान तहसीलदार अशोक गोरा ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए प्रेरित किया तथा निर्वाचन साक्षरता उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कैरियर ग्रुप ऑफ ऐजूकेशन के संरक्षक हनुमानाराम धेतरवाल, निदेशक अमीलाल धेतरवाल, मनरूपचन्द धेतरवाल ने मतदान का करने का महत्व बताया।
इस दौरान हनुमान सिंह, डॉ सुरेश सिंह राठौड़, ईएलसी प्रभारी आरती ओझा, पूनम वर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, स्वीप प्रकोष्ठ के अरूण टुहानिया, रमेश सिसोदिया सहित स्टफ सदस्य एवं विद्यार्थी मोजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2040432


