[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में हाईटेंशन तार टूटकर सिटी लाइन पर गिरा:घरेलू उपकरण जले, लाइन स्थानांतरित करने और तारों को ठीक करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में हाईटेंशन तार टूटकर सिटी लाइन पर गिरा:घरेलू उपकरण जले, लाइन स्थानांतरित करने और तारों को ठीक करने की मांग

रींगस में हाईटेंशन तार टूटकर सिटी लाइन पर गिरा:घरेलू उपकरण जले, लाइन स्थानांतरित करने और तारों को ठीक करने की मांग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रींगस : रींगस नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 स्थित न्यायालय कॉलोनी में शुक्रवार शाम हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर सिटी लाइन पर गिर गया। इससे कॉलोनी के घरों में लगे उपकरण और नगर पालिका की रोडलाइटें अधिक वोल्टेज के कारण जलकर खराब हो गईं।

रींगस अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट रघुनाथसिंह शेखावत महरोली ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के तार लंबे समय से ढीले थे। कॉलोनीवासियों ने बिजली निगम के एईएन अश्विनी मीणा को इसकी शिकायत कई बार की थी, लेकिन तारों को ठीक नहीं किया गया। तार टूटने और सिटी लाइन पर गिरने से तेज धमाका हुआ, जिससे वार्ड 14 और 15 में अफरा-तफरी मच गई।

हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर सिटी लाइन पर गिर गया।
हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर सिटी लाइन पर गिर गया।

उषा शर्मा, दिनेश शर्मा, कपिल शर्मा, महेंद्र भातरा, रामकृष्ण डाकवाला और ओमप्रकाश डाकवाला ने बताया कि उन्हें इस तरह के हादसे का हमेशा डर रहता था। उन्होंने आरोप लगाया कि सहायक अभियंता को सूचना देने के बावजूद लाइनों को ठीक नहीं किया गया। उनके अनुसार, इस घटना से घरों की वायरिंग, पंखे, एसी, फ्रिज जैसे कई घरेलू उपकरण जलकर खराब हो गए।

तार गिरने के बाद तेज विस्फोट के साथ धुआं और आग की चिंगारियां दिखाई दीं, जिससे वहां मौजूद लोग सहम गए। प्रत्यक्षदर्शी महेंद्र भातरा ने बताया कि चिंगारियां देखकर लोग दहशत में आ गए और अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागे।

इस घटना से घरों की वायरिंग, पंखे, एसी, फ्रिज जैसे कई घरेलू उपकरण जलकर खराब हो गए।
इस घटना से घरों की वायरिंग, पंखे, एसी, फ्रिज जैसे कई घरेलू उपकरण जलकर खराब हो गए।

कॉलोनी में निजी स्कूलों की बसें और अन्य वाहन भी खड़े रहते हैं। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई बच्चा मौजूद नहीं था, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। कॉलोनीवासियों ने बिजली निगम से हाईटेंशन लाइनों को उचित स्थान पर स्थानांतरित करने, ढीले तारों को ठीक करने और घरों में हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है।

बिजली निगम के सहायक अभियंता अश्विनी कुमार मीणा ने बताया- कॉलोनीवासियों ने कभी शिकायत नहीं की थी। हाईटेंशन लाइन पर कोई गिलहरी आदि चढ़ने से हादसा हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर बिजली सप्लाई शुरू करवा दी गई। किसी के घरेलू उपकरण नहीं जले हैं। कुछ घरों के मीटर जले हैं।

Related Articles