हरपालसर में स्व. उत्तम सिंह राठौड़ की स्मृति में 21 फरवरी से 27 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा एवम् नानी बाई का मायरा होगा आयोजित
हरपालसर में स्व. उत्तम सिंह राठौड़ की स्मृति में 21 फरवरी से 27 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा एवम् नानी बाई का मायरा होगा आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पूर्व प्रशासनिक अधिकारी स्व. उत्तम सिंह राठौड़ की पावन स्मृति में हरपालसर गांव स्थित शिव गौशाला समिति में श्रीमद् भागवत कथा एवम् नानी बाई का मायरा आयोजित होगा जिसमें रिषिकेश के बाल संत भोले बाबा कथा का वाचन करेगे। पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड के द्वारा 21 फरवरी से 27 फरवरी तक प्रातः 10.15 से दोपहर 3.15 तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा एवम् सांय 07.30 से रात्री 9.00 बजे तक संत विघ्यासागर जी महाराज के मुखारविन्द से नानी बाई का मायरा भक्तगण कथा श्रवण कर पायेगे जिसमें दयानाथ जी महाराज एवम् निर्मलनाथ जी महाराज का पावन सानिध्य मिलेगा। इसी क्रम में प्रतिदिन प्रातः 05.00 बजे नित्य प्रार्थना एवम् प्रातः 6.00 बजे नित्य प्रभात फैरी आयोजित की जायेगी। 21 फरवरी को प्रातः 08.15 बजे ठाकुरजी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकलेगी जो कथास्थल तक जायेगी जिसमें सैकड़ो की संख्या में मातृशक्ति मांगलिक कलश लेकर कलश यात्रा में शामिल होगी।
प्रतिदिन श्रीमद् भागवतकथा के अनेक प्रसंगो का वाचन होगा जिसके अन्तर्गत 21 फरवरी को श्रीमद् भागवत कथा और सुखदेव जन्म, 22 फरवरी को शुक आगमन परिक्षित चरित्र की कथा, 23 फरवरी को पाण्डव वनवास कथा ओर विदूर जी कथा, 24 फरवरी सती चरित्र और ध्रुव चरित्र की कथा, 25 फरवरी को कृष्ण जन्म और नंदोत्सव, 26 फरवरी को श्री कृष्ण लीला और गौवर्धन लीला, 27 फरवरी को रासलीला रूकमणी विवाह और सुदामा चरित्र की कथा होगी एवम् पूर्णाहुती होगी। इस अवसर पर पूर्वनेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ व उनकी धर्मपत्नि चांदकंवर मुख्य यजमान रहेगे। उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम में उनकी माता फूल कंवर के आर्शिवाद से लोककल्याण के लिए एवम् गौमाता का आर्शिवाद प्राप्त करने के लिए यह भव्य आयोजन करवाया जा रहा है जिसमें बाहर से आने वाले सभी श्रद्वालुओ की सुविधा के लिए निशुल्क बस सेवा एवम् प्रसाद की समुचित व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039413


