[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर जागरूकता शिविर:लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर जागरूकता शिविर:लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

चिड़ावा में अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर जागरूकता शिविर:लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

चिड़ावा : चिड़ावा पुलिस थाना परिसर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को न्याय के मूल तत्वों और उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जज मोहनलाल बेदी थे, जबकि चिड़ावा अभिभाषक संघ के अध्यक्ष विजय गुरावा ने शिविर की अध्यक्षता की। थाना अधिकारी आसाराम गुर्जर भी इस दौरान उपस्थित रहे। उन्होंने विधिक सेवाओं की महत्ता पर प्रकाश डाला और पुलिस प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता लोकेश शर्मा ने किया। शिविर को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने न्याय व्यवस्था का मूल आधार ‘समानता’ बताया। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि किसी भी व्यक्ति के साथ भाषा, जाति, धर्म, लिंग या आर्थिक आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए।

वक्ताओं ने कहा कि सभी नागरिकों को समान रूप से न्याय मिलना ही एक स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्याय की पहुंच हर व्यक्ति तक सुनिश्चित करना इस दिवस का मुख्य उद्धेश्य है। शिविर के दौरान उपस्थित नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के त्वरित निस्तारण और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर एडवोकेट अभिषेक महमिया, एडवोकेट दीपक स्वामी सहित चिड़ावा पुलिस थाने का समस्त स्टाफ, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक र अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles