[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाडा के ठाकुर जी मंदिर में भागवत कथा संपन्न:हवन-भंडारे के साथ समापन, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाडा के ठाकुर जी मंदिर में भागवत कथा संपन्न:हवन-भंडारे के साथ समापन, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

डाडा के ठाकुर जी मंदिर में भागवत कथा संपन्न:हवन-भंडारे के साथ समापन, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

खेतड़ी : ग्राम पंचायत डाडा फतेहपुरा के डाडा गांव स्थित ठाकुर जी मंदिर परिसर में आयोजित श्री भागवत कथा का समापन विधिवत हवन और विशाल भंडारे के साथ हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समापन समारोह के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन और पूर्णाहुति संपन्न कराई गई। इसके उपरांत मंदिर परिसर में एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया।

कथा के अंतिम दिन व्यासपीठ से धर्म, मर्यादा और आदर्श जीवन मूल्यों का संदेश दिया गया। आयोजकों और श्रद्धालुओं ने कथा के सफल और शांतिपूर्ण समापन पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर हरपाल सिंह निर्वाण, महावीर मीना, पाबुदान सिंह, सत्यपाल सिंह, रोहिताश मीना, वीरेंदर सिंह, पवन सिंह, रामनिवास मीणा, जयसिंह निर्वाण, जगमाल सिंह निर्वाण सहित कई ग्रामीण और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles