[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बजट 2026–27: सूरजगढ़ को ₹4.20 करोड़ की सड़कों की सौगात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

बजट 2026–27: सूरजगढ़ को ₹4.20 करोड़ की सड़कों की सौगात

विधायक श्रवण कुमार के प्रयासों से 16 किमी सड़क व सीसी रोड-नाला निर्माण स्वीकृत

सूरजगढ़ : राज्य सरकार की बजट घोषणा 2026–27 के तहत सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र को ₹4 करोड़ 20 लाख की बड़ी सौगात मिली है। विभिन्न मिसिंग लिंक रोड सहित करीब 16 किलोमीटर नई सड़कों और सीसी रोड/नाला निर्माण कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आमजन को आवागमन में राहत मिलेगी।

यह उपलब्धि श्रवण कुमार के निरंतर प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है। विधायक द्वारा उठाई गई मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए सरकार ने गांवों व ढाणियों में सड़क व नाला निर्माण को मंजूरी दी है।

स्वीकृत कार्यों का विवरण

  • घसेड़ा से क्याम खानियों की ढाणी (नरपाल के घर तक) – 3 किमी – ₹50 लाख
  • बॉर्डर से चूड़ीणा (पं.स. बुहाना) – 1 किमी सड़क व नाला – ₹50 लाख
  • कीढ़वाणा से बडसरी का बास – 2 किमी – ₹50 लाख
  • नावता की हरिजन बस्ती – सीसी रोड व नाला (0.50 किमी) – ₹80 लाख
  • गादली से नरात बॉर्डर तक – 2 किमी – ₹50 लाख
  • लोटिया से कालूराम की ढाणी – 2 किमी – ₹50 लाख
  • डूमोली खुर्द से दौचाना की ढाणी (मेन रोड शहीद की मूर्ति तक) – 3 किमी – ₹50 लाख
  • नाथ जी कुआं से गोकल द्वार होते हुए टीलाणा जोहड़ तक (पं.स. सूरजगढ़) – 2.5 किमी – ₹40 लाख

विधायक श्रवण कुमार ने बताया कि सभी कार्यों की स्वीकृति मिल चुकी है और शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।

गौरतलब है कि विधायक ने ये मांगें राज्य की वित्त मंत्री दिया कुमारी के समक्ष रखी थीं। बजट पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी गई थी। स्वीकृति जारी होने पर विधायक ने क्षेत्रवासियों की ओर से वित्त मंत्री का आभार जताया।

अतिरिक्त ₹10.62 करोड़ की स्वीकृति संभावित

विधायक ने बताया कि ₹10 करोड़ 62 लाख की लागत से 7 किमी नई सड़कों की स्वीकृति भी जल्द मिलने की संभावना है, डूमोली खुर्द बस स्टैंड से सिहोड़ियों की ढाणी (रोजड़ा बॉर्डर तक) – 6 किमी v डूमोली कलां से दोचाना की ढाणी – 1 किमी.

इसके अलावा नगरपालिका सिंघाना में ट्रॉमा सेंटर तथा सूरजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बेड क्षमता में क्रमोन्नत किया जाएगा।

इन विकास कार्यों से ग्रामीण संपर्क व्यवस्था सुदृढ़ होगी, स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Related Articles