[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कारी पावर हाउस पर लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

कारी पावर हाउस पर लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त

तीसरे दिन क्रमिक अनशन, निजीकरण के विरोध में संघर्ष जारी रखने का ऐलान

कारी (नवलगढ़) : कारी पावर हाउस जीएसएस पर निजीकरण के विरोध में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना लिखित आश्वासन मिलने के बाद समाप्त कर दिया गया। धरना स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के जिला अध्यक्ष आशीष पचार के नेतृत्व में तीसरे दिन भी जारी रहा, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल रहे।

सुबह नितिन माठ और रवि मूंड ने क्रमिक अनशन शुरू किया। दिनभर चले अनशन के बाद शाम को बिजली विभाग के सहायक अभियंता मौके पर पहुंचे और धरनार्थियों से वार्ता की। वार्ता के दौरान सहायक अभियंता ने लिखित आश्वासन दिया कि अब कारी पावर हाउस पर किसी भी निजी ठेका कर्मचारी की नियुक्ति नहीं की जाएगी और यहां केवल सरकारी कर्मचारी ही कार्य करेंगे। इसके बाद धरना समाप्त करने की घोषणा की गई।

जिला अध्यक्ष आशीष पचार ने इसे ग्रामवासियों की एकजुटता की जीत बताया। वहीं अखिल भारतीय किसान सभा के तहसील संयुक्त सचिव संजीव मांठ ने कहा कि बिजली के निजीकरण के खिलाफ आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।

धरने के दौरान किसान सभा के जिला सचिव मदन यादव, तहसील अध्यक्ष नरेन्द्र पायल, तहसील महासचिव सुभाष बुगालिया सहित दयाराम माठ, विकास महला, विकाश मांठ, रमेश गोस्वामी, आयुष, राहुल, अभिषेक गोस्वामी, संदीप मांठ, जितेंद्र गोस्वामी, नितिन माठ, संजू मूंड, रवि मूंड, कालू, सिद्धार्थ सेवदा समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामवासियों ने इसे कारी गांव के संघर्ष की जीत बताते हुए प्रशासन को चेताया कि यदि भविष्य में वादाखिलाफी हुई तो आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा।

Related Articles