महानिरीक्षक पुलिस (कार्मिक) का झुंझुनूं दौरा, रिजर्व पुलिस लाइन व एसपी कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण
अपराध समीक्षा बैठक में महिला अत्याचार व लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
झुंझुनूं : एस. परिमाला, महानिरीक्षक पुलिस (कार्मिक), पुलिस मुख्यालय जयपुर ने गुरुवार को झुंझुनूं में रिजर्व पुलिस लाइन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संपर्क सभा और अपराध गोष्ठी भी ली।
निरीक्षण के दौरान महानिरीक्षक पुलिस ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली तथा जवानों की ड्रिल, अनुशासन एवं कार्यक्षमता का अवलोकन किया। उन्होंने शस्त्रागार, आर्मर वर्कशॉप, मैस, आवासीय क्वार्टर, परिवहन शाखा, डॉग स्क्वॉड, स्टोर, कैंटीन सहित पुलिस लाइन परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वच्छता और सुव्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

इसके बाद आयोजित संपर्क सभा में पुलिस अधिकारियों व कार्मिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश देते हुए ईमानदारी और जन-मैत्रीपूर्ण व्यवहार के साथ कर्तव्य निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
सभागार, पुलिस लाइन झुंझुनूं में उनकी अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में घटित अपराधों की प्रकृति व संख्या की समीक्षा की गई। महिला अत्याचार, दुष्कर्म, पोक्सो सहित लंबित मामलों का शीघ्र अनुसंधान पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने नशीले पदार्थों, जुआ, सट्टा, आबकारी व अवैध हथियारों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश देते हुए अपराध नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाने और पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
महानिरीक्षक पुलिस ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय झुंझुनूं का भी निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं के रिकॉर्ड व कार्यप्रणाली की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्यूआईडीटी फूलचंद मीणा सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038657


