[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवाचार व आईस्टार्ट प्रोजेक्ट के तहत जागरूकता गतिविधि आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नवाचार व आईस्टार्ट प्रोजेक्ट के तहत जागरूकता गतिविधि आयोजित

नवाचार व आईस्टार्ट प्रोजेक्ट के तहत जागरूकता गतिविधि आयोजित

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में गुरुवार को जिले के राजगढ़ पंचायत समिति सभागार में आईस्टार्ट प्रोजेक्ट के तहत विधार्थियों को नवाचार के माध्यम से नए विचारों को विकसित करने एवं आई स्टार्ट राजस्थान के माध्यम से मिलने वाले प्रोत्साहन हेतु जागरूकता गतिविधि का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में डीओआईटी एसीपी पुष्पा, डिवीजन इन्क्यूबेटर सेन्टर आईस्टार्ट प्रोजेक्ट एसीपी विनोद कुमारी, इन्क्यूबेटर सेन्टर मेन्टर जमील, लॉन्चपेड के मेन्टर शाहरूख ने विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को उद्यम शुरू करने और संचालन के लिए धन उपलब्ध करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के लगभग 300 विधार्थियों ने भाग लिया।

इस दौरान सीबीईओ सुमन जाखड़, प्रोग्रामर तृप्ता कस्वां, सहायक प्रोग्रामर नरसाराम भाकर, सूचना सहायक विकास कुमार, प्रवीण कुमार सांगवान व विभिन्न स्कूलों से अध्यापक उपस्थित रहे।

Related Articles