[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

21 फरवरी को नवलगढ़ में विराट हिन्दू सम्मेलन, संत प्रवचन व प्रकाश माली के भजन होंगे आकर्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

21 फरवरी को नवलगढ़ में विराट हिन्दू सम्मेलन, संत प्रवचन व प्रकाश माली के भजन होंगे आकर्षण

एक दिन पूर्व निकलेगी मातृशक्ति शौर्य वाहन शोभायात्रा

नवलगढ़ : सर्व हिंदू समाज के तत्वावधान में 21 फरवरी को दोपहर सवा दो बजे से सूर्यमण्डल में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में धर्मसभा, संत प्रवचन एवं प्रसिद्ध भजन सम्राट प्रकाश माली द्वारा देशभक्ति एवं भक्तिमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

आयोजन समिति के अध्यक्ष शिवरतन मुरारका ने बताया कि सम्मेलन में महंत दिनेश गिरी, महंत योगी चेतननाथ, महंत योगी जीतनाथ, महंत ओमनाथ, अवधेशाचार्य, योगी मोहननाथ, महंत महावीर जती तथा साध्वी डॉ योगश्रीनाथ सहित शेखावाटी क्षेत्र के अनेक संत-महात्मा पधारेंगे। इस अवसर पर समाज में विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध हास्य कवि हरीष हिंदुस्तानी करेंगे।

20 फरवरी को घेर का मंदिर से मातृशक्ति शौर्य वाहन शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रामदेव मंदिर पर संपन्न होगी। वहीं 21 फरवरी को सवा बजे गणेश जी मंदिर, गायत्री मंदिर एवं महर्षि मंगलदत्त स्मारक भवन से कलश यात्रा व शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जिनका त्रिवेणी संगम होकर सूर्यमण्डल पहुंचेगी।

आयोजन समिति के सचिव रामकुमार सिंह राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और बस्ती-बस्ती में युवा कार्यकर्ताओं की टोलियां आमजन को आमंत्रित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को गाजे-बाजे के साथ धर्मध्वज लेकर विशाल पराक्रम वाहन शोभायात्रा निकाली गई, जो घेर के मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करती हुई सूर्यमण्डल पहुंची। मार्ग में धर्मध्वज को रामदेव जी के धोक दिलवाई गई तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम स्थल पर स्थापित किया गया।

कलश यात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं को अपना कूपन सुरक्षित रखने का आग्रह किया गया है, क्योंकि कार्यक्रम में लकी ड्रॉ भी निकाला जाएगा। आयोजन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है।

Related Articles