उपनिदेशक कार्यालय का औचक निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
उपनिदेशक कार्यालय का औचक निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
सीकर : अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार द्वारा गुरूवार को उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक डॉ. सुनील कुमार जांगिड़ सहित कार्यालय के समस्त कार्मिक उपस्थित मिले।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की तथा प्रगति में तेजी लाने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ मिल सके।
उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर बिजली एवं पेयजल सुविधा विकसित करने के लिए कहा। साथ ही कार्यालय कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2038518


