[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

झुंझुनूं : जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों की स्थिति एवं निस्तारण की प्रगति के साथ राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई।

जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश देते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष के सभी कार्य निर्धारित समय में पूर्ण किए जाएं तथा लंबित भुगतानों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने बजट घोषणाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए भूमि आवंटन आवश्यक है, उनके प्रस्ताव शीघ्र प्रेषित किए जाएं।

बैठक में जलदाय विभाग के अधिकारियों को आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेयजल आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए समर कंटीन्जेंसी प्लान तैयार करने व आवश्यक टेंडर प्रक्रिया समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए ।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव, एसडीएम कौशल्या बिश्नोई, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजपाल सिंह, जिला लेखाधिकारी डॉ. सतीश खेदड़, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांबू, नगर परिषद आयुक्त देवीलाल, महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्यौला, प्रशासनिक सुधार विभाग की सहायक निदेशक सृष्टि, एपीआरओ विकास चाहर, समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. पवन पूनिया, जिला रसद अधिकारी डॉ. निकिता राठौड़, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह लांबा, सीडीईओ अशोक शर्मा, डीईओ प्रारंभिक संतोष सोहू, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक देवेंद्र चौधरी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नेहा झाझडिया, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अभिषेक चौपदार, जिला खेल अधिकारी राजेश ओला सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles