[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में पशुपालन विभाग की मासिक समीक्षा बैठक:मंगला पशु बीमा योजना में पंजीकरण बढ़ाने और समय पर लक्ष्य पूरे करने के निर्देश

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में पशुपालन विभाग की मासिक समीक्षा बैठक:मंगला पशु बीमा योजना में पंजीकरण बढ़ाने और समय पर लक्ष्य पूरे करने के निर्देश

लक्ष्मणगढ़ में पशुपालन विभाग की मासिक समीक्षा बैठक:मंगला पशु बीमा योजना में पंजीकरण बढ़ाने और समय पर लक्ष्य पूरे करने के निर्देश

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ पशुपालन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की मासिक बैठक गुरुवार को नोडल कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता उपनिदेशक डॉ. मोहन भोगे ने की। बैठक में विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति और पशुपालकों को दी जा रही सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। इसके लिए सेक्स सॉर्टेड सीमन का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि दुग्ध उत्पादन बढ़े और नस्ल सुधार कार्यक्रम को गति मिल सके। इसके अलावा, मंगला पशु बीमा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक पशुपालकों का पंजीकरण कराने पर बल दिया गया। अधिकारियों को वित्तीय वर्ष के अंत तक सभी विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान, वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजस्थान पशुपालन विभाग के शासन सचिव ने भी प्रदेशभर के अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता, गुणवत्ता बनाए रखने और उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

Related Articles