[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिश्युं ग्राम पंचायत के श्मशान में विश्रामस्थल बनेगा:समाजसेवी ने स्वर्गीय परिजनों की स्मृति में कराया निर्माण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शिश्युं ग्राम पंचायत के श्मशान में विश्रामस्थल बनेगा:समाजसेवी ने स्वर्गीय परिजनों की स्मृति में कराया निर्माण

शिश्युं ग्राम पंचायत के श्मशान में विश्रामस्थल बनेगा:समाजसेवी ने स्वर्गीय परिजनों की स्मृति में कराया निर्माण

रानोली : रानोली क्षेत्र की शिश्युं ग्राम पंचायत में स्थित श्मशान भूमि में विश्रामस्थल का निर्माण किया गया है। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी प्यारेलाल जाँगिड़ (चर्खिया) ने अपने स्वर्गीय परिजनों की स्मृति में यह सेवा कार्य कराया है। यह विश्रामस्थल प्यारेलाल जांगिड़ के स्वर्गीय पिता परमाराम, माता मिश्री देवी, चाचा जयदयाल, धर्मपत्नी रतनी देवी और पुत्र संदीप की पावन स्मृति को समर्पित किया गया है।

प्यारेलाल जाँगिड़ ने बताया कि श्मशान भूमि में आने वाले लोगों को अक्सर धूप, वर्षा और अन्य असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। शोकाकुल परिजनों और श्रद्धालुओं को बैठने व विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों की स्मृति को समाजोपयोगी कार्य से जोड़ना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस विश्रामस्थल का निर्माण कार्य प्यारेलाल जाँगिड़ के छोटे भाई महेश चन्द्र जाँगिड़ की देखरेख में पूरा हुआ। निर्माण के दौरान गुणवत्ता और मजबूती का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि यह लंबे समय तक आमजन के लिए उपयोगी रह सके।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणादायक कदम बताया। उनका कहना है कि ऐसे कार्य समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं। यह विश्रामस्थल न केवल दिवंगत आत्माओं की स्मृति को जीवंत रखेगा, बल्कि जरूरतमंद लोगों के लिए भी सहायक सिद्ध होगा।

Related Articles