[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में नकल के वीडियो मामले में 2 टीचर्स सस्पेंड:भढाडर स्कूल की लेक्चरर्स पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई, जांच में पाया दोषी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में नकल के वीडियो मामले में 2 टीचर्स सस्पेंड:भढाडर स्कूल की लेक्चरर्स पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई, जांच में पाया दोषी

सीकर में नकल के वीडियो मामले में 2 टीचर्स सस्पेंड:भढाडर स्कूल की लेक्चरर्स पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई, जांच में पाया दोषी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर जिले के भढाडर गांव की सरकारी स्कूल में नकल करवाने को लेकर बहस करती लेक्चरर्स के वीडियो मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। शिक्षा विभाग ने 2 टीचर्स को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंशन काल में दोनों लेक्चरर्स का हैडक्वार्टर सेकेंडरी एजुकेशन डायरेक्ट्रेट, बीकानेर रहेगा। वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने एक जांच कमेटी बनाई थी, जांच में दोनों लेक्चरर्स को दोषी पाया गया।

राजस्थान सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड के डायरेक्टर सीताराम जाट ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार भढाडर स्थित गवर्नमेंट हाई सैकेंडरी स्कूल में पॉलिटिकल साइंस की लेक्चरर सुमन और जियोग्राफी की लेक्चरर बबीता को सस्पेंड कर दिया है। गौरतलब है कि गत 15 फरवरी को एक वीडियाे सामने आया था जिसमें 12वीं बोर्ड परीक्षा के सेंटर भढाडर स्कूल में महिला टीचर्स नकल करवाने का दावा करते हुए बहस करती नजर आ रहीं थीं।

वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार जैमन ने तत्काल प्रभाव से एग्जाम सेंटर सुप्रीटेंडेंट और असिस्टेंट सेंटर सुप्रीटेंडेंट को हटा दिया था। उसके बाद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में 4 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया था। जांच कमेटी ने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी, रिपोर्ट में दोनों महिला लेक्चरर दोषी पाई गईं। इसके बाद विभाग के डायरेक्टर ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है।

Related Articles