[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराधनूं में मंगलवार रात तेज गर्जना के साथ बदला मौसम, हल्की बारिश से फसलों को मिली राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

निराधनूं में मंगलवार रात तेज गर्जना के साथ बदला मौसम, हल्की बारिश से फसलों को मिली राहत

निराधनूं में मंगलवार रात तेज गर्जना के साथ बदला मौसम, हल्की बारिश से फसलों को मिली राहत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर

निराधनूं : झुंझुनूं जिले के मलसीसर तहसील अंतर्गत निराधनूं गांव में मंगलवार रात मौसम ने अचानक करवट ली। शाम से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और रात करीब 10 बजे तेज मेघगर्जना के साथ हल्की बारिश हुई। गांव के विभिन्न हिस्सों में बिखरी हुई यह बरसात किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में तापमान में अचानक बढ़ोतरी देखी जा रही थी, जिससे रबी फसलों जैसे गेहूं और चना पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही थी।

किसानों का कहना है कि इस समय पर हुई हल्की वर्षा से खेतों में आवश्यक नमी मिल गई है, जिससे दाने भरने की प्रक्रिया में मदद मिलेगी और फसलें बेहतर तरीके से विकसित होंगी। बुधवार सुबह भी मौसम ठंडा रहा। तेज हवाओं के साथ ठंडक का अहसास बढ़ गया, जिससे आमजन के साथ-साथ रोजेदारों को भी गर्मी से राहत मिली। गांववासियों ने बताया कि फरवरी के इस दौर में आई यह मावठ (हल्की बारिश) फसलों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हुई है।

यह मौसम परिवर्तन पूरे शेखावाटी क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है, जहां झुंझुनूं सहित आसपास के जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां दर्ज की गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में भी ऐसे बदलाव संभव हैं, लेकिन निराधनूं जैसे ग्रामीण इलाकों में यह बारिश किसानों के लिए सुखद संकेत है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad