सादुलपुर पुलिस ने पकड़ी 1 करोड़ की अफीम:दो गिरफ्तार, कचरे की आड़ में कर रहे थे तस्करी, ट्रक भी जब्त
सादुलपुर पुलिस ने पकड़ी 1 करोड़ की अफीम:दो गिरफ्तार, कचरे की आड़ में कर रहे थे तस्करी, ट्रक भी जब्त
सादुलपुर : सादुलपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कचरे से भरे एक ट्रक से 12 किलो 800 ग्राम अफीम बरामद की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी जा रही है।
विशेष अभियान चलाकर तस्करों को पकड़ा
यह कार्रवाई सिद्धमुख पुलिस द्वारा अभिजीत पाटिल के सुपरविजन में की गई। पुलिस ने बताया- मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली है। तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।
कचरे की आड़ में कर रहे थे अफीम की तस्करी
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक के माध्यम से कचरे की आड़ में अवैध अफीम की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की और संदिग्ध ट्रक को रुकवाकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में भरे कचरे के बीच छिपाकर रखी गई अफीम बरामद हुई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बालोतरा निवासी मेहराराम और मिश्राराम को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी गई है। यह पूरी कार्रवाई इमरान खान के नेतृत्व में की गई।
तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क होने की आशंका
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में अफीम तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद अफीम कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
तस्करी में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश भी जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037619


