ज्वेलर्स से लूट के विरोध में प्रदर्शन:ग्रामीणों ने पुलिस थाने के सामने दिया धरना, गिरफ्तारी की मांग
ज्वेलर्स से लूट के विरोध में प्रदर्शन:ग्रामीणों ने पुलिस थाने के सामने दिया धरना, गिरफ्तारी की मांग
नेछवा : कस्बे के ग्राम गनेड़ी में बुधवार शाम करीब 8 बजे ज्वेलर्स पंकज सोनी पर बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। लुटेरे उन्हें घायल कर सोना, चांदी और नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों का पीछा किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। पुलिस प्रशासन अभी तक लुटेरों का पता नहीं लगा पाया है।
पुलिस की निष्क्रियता से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी कई चोरियां हुई हैं, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे जल्द ही लुटेरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037619


