[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाडा फतेहपुरा-नालपुर में लंबी लाइन से बार-बार फाल्ट:शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने नहीं किया स्थायी समाधान, फसलों की सिंचाई ठप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाडा फतेहपुरा-नालपुर में लंबी लाइन से बार-बार फाल्ट:शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने नहीं किया स्थायी समाधान, फसलों की सिंचाई ठप

डाडा फतेहपुरा-नालपुर में लंबी लाइन से बार-बार फाल्ट:शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने नहीं किया स्थायी समाधान, फसलों की सिंचाई ठप

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के ग्राम पंचायत डाडा फतेहपुरा में स्थित बिजली पॉवर हाउस की लंबी लाइन व्यवस्था के कारण लगातार फाल्ट हो रहे हैं, जिससे डाडा फतेहपुरा और नालपुर ग्राम के उपभोक्ताओं को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज पूरे दिन में कई बार शटडाउन लिया गया, लेकिन एक बार भी थ्री-फेज बिजली की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो सकी।

ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही और तकनीकी सुधार की अनदेखी के चलते क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। बार-बार की कटौती से किसानों की सिंचाई, व्यापारिक गतिविधियां और घरेलू कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। मोटरें नहीं चल पाने से फसलों की सिंचाई ठप पड़ रही है, जिससे आर्थिक नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

समस्त ग्रामवासियों ने इस गंभीर समस्या को लेकर दिनांक 12 जनवरी को उपखंड अधिकारी, खेतड़ी को लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर 11 फरवरी को पुनः स्मरण पत्र (रिमाइंडर) दिया गया। लेकिन एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी न तो लाइन का सुधार हुआ और न ही स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया गया।

ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि तत्काल तकनीकी सर्वे कराकर लंबी लाइन को विभाजित किया जाए तथा क्षमता वृद्धि कर स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। अन्यथा बढ़ती जनसमस्या के लिए संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin