चिड़ावा पुलिस ने 10 हजार का इनामी किया गिरफ्तार:अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गिरोह के मुख्य बदमाश को पकड़ा
चिड़ावा पुलिस ने 10 हजार का इनामी किया गिरफ्तार:अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गिरोह के मुख्य बदमाश को पकड़ा
चिड़ावा : चिड़ावा पुलिस ने अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गिरोह के मुख्य सदस्य विक्रम उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। यह गिरफ्तारी झुंझुनूं जिला कारागृह से प्रोडक्शन वारंट के जरिए की गई है। यह मामला 2 अगस्त 2024 का है, जब चिड़ावा बाजार में सब्जी खरीद रही मंजू देवी के गले से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन झपट ली थी। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया और सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।
पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह संगठित होकर अंतरराज्यीय स्तर पर वारदातों को अंजाम देता है। इस मामले में पहले भी 9 जनवरी 2025 को गिरोह के दो अन्य सदस्य, तारिया उर्फ दारासिंह और विक्रम सिंह, गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मुख्य आरोपी विक्रम उर्फ राजू (20 वर्ष), जो कोटपुतली-बहरोड़ का निवासी है, लंबे समय से फरार चल रहा था।
गिरफ्तार आरोपी विक्रम उर्फ राजू के खिलाफ चोरी और लूट के करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं। इस पूरी कार्रवाई में एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय और एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत के निर्देशन में थानाधिकारी आशाराम गुर्जर, उप निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह और कांस्टेबल विजयपाल, प्रदीप व अंकित की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल पुलिस आरोपी से गिरोह के अन्य नेटवर्क और अन्य वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037617


